फोटो : फाइल फोटो
बांसवाड़ा , 21 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर ओबीसी सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने सर्वे कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी लेते हुए लंबित कार्य को निर्धारित समय-सीमा में शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग और फील्ड स्तर पर प्रभावी समन्वय बनाए रखने हुए कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां सर्वे कार्य अभी बाकी है, वहां तेजी से काम करते हुए उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बैठक में सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment