राहुल गांधी को उठाकर ले गई पुलिस : पुलिस ने प्रियंका गांधी -अखिलेश यादव सहित कई हिरासत में लिया ; प्रियंका बोली - वे कायर हैं

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली , 21 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे कांग्रेसियों को पुलिस उठाकर ले गई। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता को हिरासत में ले लिया है।

दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वे कायर हैं। वे डरे हुए हैं। हम उनसे नहीं डरते। वे हमसे डरते हैं।

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह अंत नहीं है, यह राहुल गांधी के नेतृत्व में एक नई क्रांति की शुरुआत है। वे हमें जेल में डाल सकते हैं, लाठियां मार सकते हैं या दुर्व्यवहार कर सकते हैं लेकिन मोदी जी को भारत के उन लाखों बेटे-बेटियों को जवाब देना होगा जिन्होंने पेपर लीक के कारण अपना भाग्य खो दिया है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit