फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 21 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में राजस्थान कांग्रेस भी सड़कों पर उतरी । जयपुर के अंबेडकर सर्किल से प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पुलिस ने हिरासत में लिया।
इस दौरान कई कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ता भी अशोक गहलोत के साथ पुलिस की गाड़ी में बैठ गए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई।
राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि NEET का पेपर 2024, 2025 और 2026 में लीक हुआ। 2026 में राजस्थान से लीक हुआ। 200 लोगों की गिरफ्तारी हुई छोड़ दिया गया। CBI को जांच देकर पूरा मामला रफा-दफा कर दिया गया। देश का नौजवान आत्महत्या कर रहा है। परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहे हैं। देश की संसद में चर्चा नहीं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं शिक्षा पर कोई चर्चा नहीं।
छात्रों का भविष्य बर्बाद :-
हिरासत में लिए जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि करोड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। मां-पिता के रोकने के बावजूद हजारों छात्र सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम सांसद और विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर राजस्थान के हर जिले में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment