फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 22 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 26 जुलाई तक राज्य में मानसून एक्टिव रहने और पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। यह बारिश का दौर बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण जारी रहेगा । यही कारण है कि राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है।
मौसम विभाग ने बुधवार को 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य सभी जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
यहाँ हुई बारिश :-
मंगलवार को जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, कोटा, झालावाड़, बारां और उदयपुर सहित कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। जिसमें सबसे अधिक बारां जिले के छीपाबड़ौद में 5, सीकर ग्रामीण में 4.5, सीकर के धोद में 4.5 , कोटा के सुल्तानपुर में 4, दौसा के रामगढ़ पचवारा में साढ़े तीन इंच, झालावाड़ के खानपुर व टोंक के अलीगढ में सवा तीन और बारां के छबड़ा में पौने तीन इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।
आकाशीय बिजली से युवक की मौत :-
कोटा के रानपुर क्षेत्र के केबलनगर में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। नीरज फागणा (23) घर की छत पर था। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह अचेत हो गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment