फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना , 22 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
संसद पर हुए आतंकी हमले में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले नीमकाथाना के वीर सपूत शहीद जगदीश यादव का बुधवार को 57वां जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहर मे स्थित उनके स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शहीद के परिजनों और शहरवासियों ने पुष्प अर्पित कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
वीरांगना कविता सामोता ने बताया कि शहीद जगदीश यादव ने अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए अपने प्राणों की बिना प्रवाह करते हुए देश के लोकतंत्र के मंदिर को बचाने का कार्य किया ।
आज देशभक्ति और लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिए गए उनके बलिदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
श्रद्धांजलि देने वालों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, एसडीएम राजवीर यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया, समाजसेवी दौलतराम गोयल, प्रमोद बाजौर, महेंद्र मांडिया, वीरांगना प्रेम देवी, पुत्र गौरव यादव, कान्हा यादव, दिलीप यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जे.पी. यादव, मोहित मांडिया और सेवा दल प्रदेश सचिव नरेश टेलर शामिल थे। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment