पीएम ने कहा - पेपर लीक केस के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे : CJP बोली- पीएम इस्तीफा दें, राहुल गांधी ने दिया जवाब, कहा- ‘आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया’

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली, 23 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पेपर लीक के मुद्दे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है पीएम ने लिखा कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे।

पीएम मोदी ने लिखा कि हमारे युवाओं की भलाई और भविष्य से ज़्यादा ज़रूरी कुछ नहीं है! हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्दी और कड़ी सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फ़ैसला किया है। संबंधित अधिकारियों और अधिकारियों को इस बारे में सभी ज़रूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हमारे कदमों का सिलसिला जारी है। जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाया:-

इस पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जवाब देते कहा कि आप ही हैं जिन्होंने हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने हमारे एजुकेशन सिस्टम पर पूरी तरह से कब्ज़ा करने और उसे बर्बाद करने की इजाज़त दी और उसे बढ़ावा दिया और इसके लिए ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को बचाया। स्टूडेंट्स की मांगें साफ़ हैं: धर्मेंद्र प्रधान को नौकरी से निकालें, स्टूडेंट्स से माफ़ी मांगें, उन पर हमला करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें।

पीएम इस्तीफा दे :-

उधर,  कॉकरोच जनता पार्टी ने भी पीएम के पोस्ट के कुछ देर बाद X पर प्रधानमंत्री की फोटो पोस्ट कर लिखा कि प्रधानमंत्री जी इस्तीफा दो।

लाठीचार्ज पर दीपके का जवाब :-

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दीपके ने कहा कि मैं लाठीचार्ज के बारे में पहले ही बोल चुका हूं। यह बहुत बेरहम था और हम इसे करने वाले पुलिस अधिकारियों को कोर्ट में ले जाएंगे। आज हमारे प्रोटेस्ट का 34वां दिन है। सोनम सर की भूख हड़ताल जारी है। आज उनकी भूख हड़ताल का 26वां दिन है, इसलिए जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हमारा प्रोटेस्ट जारी रहेगा। लेकिन हम सोनम सर से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वे अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दें क्योंकि हम उनकी जान नहीं गंवा सकते

बता दे कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी NEET पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। 21 जुलाई को नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता दिल्ली में पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे थे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit