पत्नी से अफेयर के शक में भतीजे की हत्या : पुलिस ने आरोपी चाचा को किया गिरफ्तार, खून से लथपथ तड़पता छोड़कर घर जाकर सो गया चाचा

फोटो  : फाइल फोटो 

दौसा , 23 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

दौसा में पत्नी से कथित अफेयर के शक ने चाचा ने अपने ही भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। मामला सदर थाना इलाके का है। युवक का शव दो दिन पहले तलाई के पास मिला था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

पहले शराब पिलाकर सुनसान तलाई पर ले गया, फिर टूटी हुई कांच की बोतल से गले पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे खून से लथपथ तड़पता छोड़कर घर जाकर सो गया। दो दिन बाद पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई को भांडारेज मोड़ स्थित बालिका छात्रावास के पीछे तलाई के पास एक युवक का खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान आरएन टैगोर नगर मान क्लब के पास रहने वाले 25 वर्षीय सौरभ रैगर के रूप में हुई। उसके गले पर गहरे जख्म थे, जिससे साफ था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।

एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि आरएन टैगोर नगर मान क्लब के पास रहने वाले सौरभ रैगर (25) की हत्या के आरोप में उसके चाचा अशोक रैगर (40) को गिरफ्तार किया है। 21 जुलाई को सौरभ का शव भांडारेज मोड़ पर बालिका छात्रावास के पीछे तलाई के पास मिला था। उसके गले पर गहरे घाव थे।

युवक के पिता ने हत्या का अंदेशा जताया था। इसके बाद जांच शुरू की और आसपास के CCTV खंगाले गए। एमओबी और FSL टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। CCTV फुटेज खंगालने के दौरान सौरभ के चाचा अशोक पर शक हुआ।

पुलिस ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी अशोक रैगर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit