वीडियो न्यूज : सीकर के जनाना अस्पताल में प्रसूता की मौत : परिजनों का धरना, पति बोला - गलत इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबियत; लापरवाही का लगाया आरोप

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 23 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर के राजकीय जनाना अस्पताल में प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हने का मामला सामने आया है । मृतका के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसके अस्पताल की मोर्च्यूरी के बाहर धरना शुरू कर दिया है। परिजनों ने मामले की जांच और आर्थिक सहायता की मांग की है।

परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिला। महिला को बाद में जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस को वापस सीकर लाया गया। यहां एसके अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति लालचंद ने बताया कि उनकी पत्नी दीपा नायक(29) निवासी रायपुरा रानोली को लेबर पेन होने पर 20 जुलाई को राजकीय जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 जुलाई को दीपा ने बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि 22 जुलाई की दोपहर करीब 1 बजे एक नर्सिंग कर्मचारी ने दीपा को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ को इसकी जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि उन्हें डॉक्टर के आने का इंतजार करने के लिए कहा गया।

परिजनों ने कहा कि दीपा की हालत लगातार बिगड़ने पर उन्होंने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने की मांग की। आरोप है कि काफी देर बाद रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच एंबुलेंस से उसे जयपुर रेफर किया गया।

लालचंद के अनुसार, एंबुलेंस बाजौर के पास पहुंची तो ड्राइवर ने गाड़ी वापस सीकर की ओर मोड़ दी। इसके बाद एंबुलेंस में मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने दीपा की फाइल भी ले ली। इसके बाद दीपा को सीकर के एसके अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण दीपा की जान चली गई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit