सोनम ने 27वें दिन अपनी भूख हड़ताल खत्म की : मेदांता हॉस्पिटल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में भूख हड़ताल तोड़ी

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली , 24 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने मेदांता हॉस्पिटल में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी ।

वांगचुक ने शुक्रवार सुबह जारी वीडियो संदेश में कहा कि पिछले दो दिन से सरकार के साथ उनकी लगातार बातचीत चल रही थी। इस दौरान उनकी तीन प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई। सरकार की ओर से इन मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने भूख हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।

वांगचुक ने X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त किया। इससे पहले अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के 65 सांसद मुझसे मिलने आए थे या लेटर पर साइन करके मुझसे अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था। यह अलग-अलग शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को देखते हुए किया गया

आंदोलन जारी रहेगा :-

उधर, कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हम खुश हैं। हमने कल भी पत्र लिखकर सोनम सर से उपवास समाप्त करने का अनुरोध किया थायह आंदोलन जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक जारी रहेगा। हम बहुत खुश हैं कि सरकार हमारा अनुरोध मान गई है कि बातचीत न्यूट्रल जगह पर हो। बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है

आज 17 मेट्रो स्टेशन बंद :-

जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बढ़ी हुई सुरक्षा चिंताओं के कारण DMRC ने आज सुबह 07:30 बजे से अगली सूचना तक 17 स्टेशन बंद कर दिए हैं।

DMRC ने पहले आज (24 जुलाई) सुबह 07:30 बजे से 17 बड़े स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की थी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit