फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 24 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर में एक इलेक्ट्रिक ऑटो-बाइक शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। शोरूम में से आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और शोरूम के मालिक को फोन पर सूचना दी।
घटना शुक्रवार को सुबह की जयपुर-झुंझुनूं बाइपास पर स्थित सक्षम इलेक्ट्रिक ऑटो-बाइक शोरूम की है। दमकल और ग्रामीणों ने पानी के टैंकर की मदद से 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शोरूम मालिक प्रवीण मील ने बताया कि शोरूम में पीवीसी इलेक्ट्रिक लाइन की फिटिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया। स्पार्किंग के पास रखे सामान ने आग पकड़ ली और बाद मे शोरूम की पूरी बिजली फिटिंग में आग लग गई। आग से शोरूम में रखी गाड़ियां और सामान जल गए।
उन्होंने बताया कि हादसे के समय शोरूम में मौजूद नहीं था। शॉर्ट सर्किट से लगी आग की सूचना मिलने पर शोरूम पर पहुंचे। देखा तो आग से 7-8 स्कूटी, 2 टेम्पो, 1 बाइक, 8-9 बैट्री और स्पेयर पार्ट्स समेत काफी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment