फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 24 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में शुक्रवार को कांग्रेस ने NEET सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली में स्टूडेंट्स पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका ।
नीमकाथाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन लाल सैनी के नेतृत्व में छावनी स्थित विधायक आवास के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
पीएम से माफी की मांग :-
ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित 150 से अधिक पेपर लीक मामलों ने देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में जवाबदेही तय करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की भी मांग की गई।
प्रदर्शन में पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतीया, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेन्द्र महारानीया, मदन दीवान, गोरीदत्त शर्मा, गिरधारी मीना, जी.एल. सोमावत, पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह, कमल सैनी, अशोक डीलान, महेश गुर्जर, सुभाष सिंगल, शिवपाल भाटी, रामसिंह मास्टर, कृष्ण यादव, अवतार गुर्जर, फरदीन खान, रफीक खान, राकेश शर्मा, रमेश शर्मा, रामकुमार यादव, नवीन, गोपाल स्वामी, गोपाल सैनी, लीला सैनी, राकेश नटवाडिया, गिरिराज सैनी, श्रवण सैनी, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment