फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनूं , 24 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के सिंघाना में हरियाणा के युवक से अपहरण के बाद मामला सामने आया है। मारपीट के बाद आरोपी युवक को टाइल्स फैक्ट्री के बाहर पटककर फरार हो गए। घटना बुहाना मोड़ पर 21 जुलाई की रात की है।
हरियाणा के खैरोली निवासी गिरधारी लाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई की रात एक कार्यक्रम से लौटते समय उन्होंने अपने ड्राइवर देवेंद्र को सिंघाना के बुहाना मोड़ पर छोड़ा था।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, नए राजकीय अस्पताल के पास एक थार और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उनकी कार को रोक लिया। थार गाड़ी में बनवास निवासी हरिश उर्फ गांधी, गुजरवास निवासी नरेश और कैलाश सहित अन्य लोग मौजूद थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि थार ड्राइवर ने उनकी कार को सामने से टक्कर मारी और फिर पथराव किया। हमलावरों ने कार को दो-तीन बार और टक्कर मारी, जिसके बाद गिरधारी लाल को जान बचाकर भागना पड़ा।
हमलावरों ने बुहाना मोड़ से ड्राइवर देवेंद्र को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसे पास की एक टाइल्स फैक्ट्री में ले गए। वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
मारपीट के बाद आरोपी घायल देवेंद्र को फैक्ट्री के बाहर छोड़ फरार हो गए । उसे पहले झुंझुनूं और फिर जयपुर रेफर किया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। देवेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पीड़ित गिरधारी लाल ने शिकायत में कुछ नामजद व्यक्तियों सहित अन्य लोगों पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाते हुए अपनी जान-माल की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment