नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अधिकारी बर्खास्त : कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी होगी, पीएम मोदी के वीडियो मैसेज के 20 घंटे के अंदर एक्शन

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली, 24 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET पेपर लीक मामले में 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों क हवाले से जानकारी दी है । 

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबित, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 47 अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों के मुताबित, यह कदम NTA में बड़े बदलाव के तहत उठाया गया है, जो पेपर लीक को लेकर विवादों में रहा है।

इससे पहले एक दिन पहले सरकार ने गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों को बदला था। माना जा रहा है कि छात्रों के दबाव के बाद सरकार ने यह कार्यवाई की है

दरअसल पीएम ने गुरुवार की रात 12 बजे के आसपास ढाई मिनट का वीडियो संदेश जारी किया था। पेपर लीक मामले में एनटीए की तरफ से अधिकारियों को हटाने की यह कार्रवाई पीएम मोदी के वीडियो मैसेज के 20 घंटे के अंदर की गई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit