वीडियो न्यूज : नीमकाथाना का सरकारी वकील 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार : केस कमजोर करने की एवज में मांगी घुस, जयपुर रेलवे स्टेशन के पास रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 25 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

सीकर एसीबी ने एसीजेएम नंबर-01, नीमकाथाना के सहायक निदेशक अभियोजन (APP) कौशल सिंह राठौड़ को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने इस ट्रैप की कार्रवाई को जयपुर रेलवे स्टेशन के पास अंजाम दिया।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी को परिवादी से एक शिकायत मिली थी। शिकायत के अनुसार, परिवादी का बेटा नीमकाथाना जेल में बंद है और उसके खिलाफ संगठित गिरोह से जुड़े मामले की सुनवाई चल रही है। आरोप है कि इस मामले में राहत दिलाने के नाम पर एपीपी कौशल सिंह राठौड़ ने 3.25 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के मुताबित, आरोपी अधिकारी अभियोजन पक्ष की पैरवी कमजोर करने, भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 111(4) और धारा 308 हटाने तथा मामले में प्रभावी पैरवी नहीं करने के बदले रिश्वत मांग रहा हा । आरोपी ने रिश्वत की राशि 3 लाख रुपये तय की थी।

50 हजार रुपये लेते पकड़ा :-
शिकायत के सायपन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार कौशल सिंह राठौड़ को जयपुर रेलवे स्टेशन के पास परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत देना तय हुआ और रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया । साथ ही रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

यह कार्रवाई एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस (प्रथम) डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व सीकर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार और पुलिस निरीक्षक सुभाष मील ने किया। पूरी कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई।

आरोपी से पूछताछ जारी:-
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला की निगरानी में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अब पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit