फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने यहाँ और बैरिकेड लगाए हैं, जिन्हें हेवी ड्यूटी चेन से जोड़ा गया है और वेल्डिंग की गई है, जिससे की इन्हे जोर आजमाइश के बाद भी हटाया नहीं जा सके ।
सूत्रों के मुताबित, माना जा रहा है कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रियों से बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा था कि अगर धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता है तो 20 जुलाई जैसा एक्शन लेंगे।
प्रधान के इस्तीफे पर अडिगता :-
सरकार के साथ बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि कल की बैठक में कम्पेनसेशन और लीगल मामलों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। एक इन-प्रिंसिपल एग्रीमेंट हुआ था। हमें उम्मीद है कि आज वह रिटर्न एग्रीमेंट भी मिल जाएगा लेकिन जो मुख्य मांग है- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं आया है। अगर प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो हमें बता दें, फिर इस तरह की मीटिंग का कोई मतलब नहीं है। हम अपनी आगे की रणनीति पर काम करेंगे।
शिक्षा मंत्री ही जिम्मेदार :-
सरकार द्वारा NTA के 47 अधिकारियों को बर्खास्त करने पर उन्होंने कहा कि हमें बहुत सारी डिटेल्स देखनी होंगी लेकिन हम फिर से वही बात कर रहे हैं। आखिरी जवाबदेही शिक्षा मंत्री की है, क्योंकि वे सभी पेपर लीक और NEET पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के लिए सीधे तौर पर ज़िम्मेदार हैं। उन्हें इस्तीफा देना होगा। हम लगातार दूसरे बड़े सुधारों पर चर्चा कर रहे हैं।
कल कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया था कि सरकार ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने पर सहमति दी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment