वीडियो न्यूज : पाटन में केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन : पीएम मोदी का पुतला दहन, विधायक मोदी बोले - युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 25 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा के नेतृत्व में पेपर लीक, परीक्षा घोटालों, बढ़ती बेरोज़गारी, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार तथा छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शवयात्रा निकाली गई और पुतला दहन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। हालांकि प्रधान इस्तीफा दे चुके है। कार्यक्रम में नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के लगातार सामने आ रहे मामलों ने देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि कथित 150 से अधिक पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने पड़ा लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से काम नहीं चलेगा  इस्तीफा नरेंद्र मोदी को देना पड़ेगा।

युवाओं के अधिकारी की लड़ाई जारी रहेगी :-
विधायक सुरेश मोदी ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लगातार लड़ती रहेगी।

ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों ने प्रतिभाशाली युवाओं की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नीमकाथाना मदनलाल सैनी, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, श्रीराम यादव, रामेश्वर सैनी, शकील खान, फतेहचंद मीणा, कैलाश स्वामी, अनिल स्वामी, दिलीप सैनी, अशोक डीलान, रवि खटाना, बलवीर मीणा, अशोक तोला, सीताराम शास्त्री, कृष्ण सैनी, फूलचंद सैनी, सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र गुर्जर, इंद्राज गुर्जर, रामजीलाल सैनी, हरि सैनी, भोपाल सैनी, रामजी लाल गुर्जर, मालाराम गुर्जर, पुरन सिराधना, अजीत सिंह, कृष्ण गुर्जर, काशीराम वर्मा, राजेश गुर्जर, धर्मपाल यादव, कृष्ण यादव, राजू शर्मा, विक्रम गुर्जर, इमरान खान, कमल सैनी, राजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit