फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 25 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नीमकाथाना में शनिवार देर शाम को कांग्रेस पार्टी द्वारा विजय जुलूस निकाला गया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी भी की गई और इसे युवाओं की जीत बताया ।
विजय जुलूस नीमकाथाना जिला कांग्रेसकमेटी कार्यालय से शुरू होकर खेतड़ी मोड़, जिला अस्पताल होते हुए रामलीला मैदान तक निकाला गया । मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की गई।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक रमेश खण्डेलवाल ने का कि केंद्र सरकार में एजुकेशन मिनिस्टर का इस्तीफा वो तीस लाख छात्र लगातार मांग रहे थे जिनका भविष्य चौपट कर दिया । प्रधान ने भविष्य चौपट कर दिया तब भी प्रधानमंत्री के जूं तक नहीं रेंगी ।
झुकना पड़ा और इस्तीफा हुआ:-
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने छात्रों के आंदोलन को कुचलने की कोशिश की । तब लीडर ऑफ अपोजीशन मैदान मे आए और छात्रों का साथ दिया । आखिर में झुकना पड़ा और इस्तीफा हुआ ।
नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो गोविंद नारायण घसिया ने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सबसे पहले उठाया और धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा ।
इस मुद्दे को लेकर छात्र 45 डिग्री तापमान में धरने पर बैठे रहे लेकिन इस तानाशाह सरकार के जूं तक नहीं रेंगी । जिससे पूरे देश के युवा उददेलित हो गए जिससे सरकार ने घबराकर धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा लिया है ।
नीमकाथाना जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खुशाल चौहान ने कहा कि यह जीत सभी युवाओं की जीत है । 12 से मोदी जी जो अकड़ कर चलते थे आज उनका घमड युवा शक्ति ने चूर किया है ।
इस दौरान नीमकाथाना ब्लॉक कांग्रेसअध्यक्ष मदन लाल सैनी, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, राजस्थान राजीव गांधी पंचायत राज, नीमकाथाना जिला अध्यक्ष बसंत यादव, जिला पार्षद राजपाल डॉइ, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा, सेवादल प्रदेश सचिव नरेश टेलर और प्रह्लाद महारानियां सहित कांग्रेसपदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment