फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली, 27 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में चले प्रदर्शन के पीछे विदेशी फंडिंग का आरोप लगाते हुए राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सरकार से जांच की मांग की।
मदन राठौड़ ने संसद परिसर में मिडियकर्मियों के सवाल पर कहा कि यह बात सही है कि इन्हें कहीं से फंडिंग हो रही है। सोशल मीडिया, टीवी चैनल्स से पता लगा है कि प्रदर्शनकारियों के लिए दुबई, कुवैत, बांग्लादेश और पता नहीं कहां-कहां से खाने की बुकिंग हुई थी।
उन्होंने आगे कहा कि एक मामला तो ऐसा था, जो मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। उसने हर दिन 10-10 लाख रुपए का खाना भिजवाया। यह कहां से हुआ। यह वाजिब सवाल है और इसकी जांच होनी चाहिए।
धर्मेद्र प्रधान का दोष नहीं:-
इससे पहले राठौड़ ने एक दिन पहले कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान का कोई दोष नहीं है। छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने पूरा टुकड़े-टुकड़े गैंग उनके पीछे लग गया था। धर्मेंद्र प्रधान ने खुद अपना इस्तीफा सौंप दिया। प्रधान ने शिक्षा मंत्री रहते बहुत अच्छे काम किए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment