वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में कारगिल विजय दिवस समारोह : वीर चक्र विजेता जयराम सिंह डाबला का सम्मान, वीरांगना सामोता बोली - भारतीय सेना मेरे लिए गर्व और सैनिक मेरा परिवार

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 27 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय नीमकाथाना में कारगिल विजय दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वीर चक्र हवलदार जयराम सिंह डाबला, विशिष्ट अतिथि नीमकाथाना से भाजपा नेत्री वीरांगना कविता सामोता रही, जबकि समारोह की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नीमकाथाना कर्नल अजय शर्मा ने की।

कार्यक्रम में नीमकाथाना के वीर सैनिक वीर चक्र विजेता हवलदार जयराम सिंह डाबला का भी सम्मान किया । जयराम डाबला का कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में का प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्मान किया था ।

बता दे कि 26 जुलाई का दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सैनिकों को खदेड़ कर कारगिल की चोटियों पर फिर से कब्जा किया था।

इस अवसर पर वीरांगना कविता सामोता ने कहा सैनिक परिवार और भारतीय सेना से जुड़े कार्यक्रम मेरे लिए गर्व का विषय है ।  उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एक वीर शहीद की वीरांगना हूं ।

उन्होंने कहा कि  प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्र की मोदी सरकार सैनिक कल्याण के लिए संकल्पबृद्ध है जिसके लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय और योजनाएं सैनिक और उनके परिवार जनों को समर्पित की है ।  भाजपा सरकार ने भारतीय सेना को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

इस अवसर पर वीरांगना अणची देवी, वीरांगना लीला देवी, वीरांगना सुशीला देवी, वीरांगना अंजना देवी, वीरांगना भतेरी देवी, जयवीर सिंह शहीद के बेटा का अभिनंदन और सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कर्नल कुलदीप सिंह शेखावत ने किया ।  साथ ही मंच का संचालन वीरांगना मंजू देवी ने किया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit