वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में 3 और 4 अगस्त को हटेगा अतिक्रमण : 186 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर, एसडीएम ने एसपी से मांगा पुलिस जाब्ता

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 28 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में स्टेट हाईवे 13 शाहपुरा - चिड़ावा रोड़ पर सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जल्द शुरू हो जाएगी। इस कार्रवाई से करीब 186 अतिक्रमणकारी प्रभावित होंगे। नगर पालिका पहले ही सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर चुकी है।

नीमकाथाना तहसीलदार वीपी सिंह नरुका ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही सड़क का निरीक्षण किया था। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी।तहसीलदार वीपी सिंह नरुका और नगर पालिका अधिकारियों ने निरीक्षण कर लोगों को खुद के स्तर पर ही अतिक्रमण हटाने की सलाह दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन शहर के शाहपुरा चिड़ावा स्टेट हाईवे 13 पर अतिक्रमण 3 और 4 अगस्त को हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा करेगा। पूरी कार्रवाई दो फेज में पूरी होगी।

जानकारी के अनुसार, पहले फेज में खेतड़ी रोड़ पर स्थित शहीद होशियार सिंह सामोता की मूर्ति से लेकर खेतड़ी मोड़ तक पीडब्ल्यूडी विभाग अतिक्रमण हटाएगा। वही दूसरे फेज में खेतड़ी मोड़ से कपिल जिला अस्पताल तक नगर पालिका और फिर अस्पताल से आरओबी तक पीडब्ल्यूडी विभाग कार्रवाई करेगा। आरओबी से सिरोही नदी तक का अतिक्रमण भी पीडब्ल्यूडी द्वारा हटाया जाएगा।

खुद हटा रहे ढांचा :-
प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले खेतड़ी रोड़ पर लोगों ने अपना ढांचा हटाने का खुद ही शुरू कर दिया है । खेतड़ी रोड़ पर लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ी होगी तो सभी को फायदा होगा।

उधर, खेतड़ी मोड़ से शाहपुरा रोड़ पर एक कॉम्प्लेक्स से भी खुद के स्तर पर ही ढांचा हटाने का कार्य किया जा रहा है । उक्त कॉम्प्लेक्स के आगे के हिस्से से फ्रेम आदि हटाने का कार्य पिछले एक हफ्ते से चला आ रहा है ।

सड़क निर्माण कार्य मे आएगी तेजी :-
अतिक्रमण हटाने के बाद खेतड़ी रोड़ पर स्थित शहीद होशियार सिंह सामोता की मूर्ति से लेकर रेलवे पुलिया तक के हिस्से के सड़क निर्माण कार्य मे तेजी आने की संभावना है । शेष हिस्से मे सड़क निर्माण कार्य पुरा हो चुका है । फिलहाल शेष हिस्से में नाली और डिवाइडर का कार्य चल रहा है ।रोपी गिरोह फरार हो गया। एसओजी अब गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit