फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 29 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में पूर्व सरंपच से 15 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। पूर्व सरपंच के घर से 30 मीटर दूर और दुकान के सामने स्थित मंदिर में लेटर मिल है । घटना सदर थाना क्षेत्र के गणेश्वर गांव की है।
सदर थाना अधिकारी जयसिंह बसेरा ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित गणेश्वर गांव के मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर में धमकी भरा लेटर मिला है। जिसमें 15 लाख रुपए की फिरौती मांग गई है। सूचना पर पुलिस की टीम गांव में पहुंची।
मंदिर के पुजारी को मिला लिफाफा:-
घटना को लेकर पीड़ित घासीराम अग्रवाल (60) ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि सुबह पौने 8 बजे पुजारी पूजा के लिए मंदिर आया। इस दौरान शिवलिंग के ऊपर एक लिफाफा रखा मिला। जिस पर घासीलाल अग्रवाल, सरपंच गणेश्वर लिखा था।
पुजारी लेटर सामने स्थित मेरी (घासीलाल अग्रवाल) की किराना-मेडिकल की दुकान पर उनके बेटे को दे दिया। बेटे दीपक (35) ने जब लेटर को पढ़ा तो उसमें 10 दिन में 15 लाख रुपए देने और नहीं देने पर गोली मारने की धमकी लिखी थी। इस पर उसने फौरन अपने पिता को सूचना दी।
पीड़ित ने घासीराम ने बताया कि आरोपियों ने लेटर में धमकी के बाद अपने फोन नंबर लिखे हैं। 3 साल पहले अप्रैल 2023 में भी टीम महाकाल ग्रुप के नाम से 10 लाख रुपए की फिरौती का लेटर मिला था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
बता दे कि घासीराम अग्रवाल वर्ष 2010 से 2015 तक वे गणेश्वर ग्राम पंचायत के सरपंच रहे। इस समय वह ग्राम सेवा सहकारी समिति का अध्यक्ष हैं। 2019 में उनकी पत्नी सुशीला अग्रवाल गणेश्वर की सरपंच बनीं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment