सीएम भजनलाल की राजसमंद जिले को बड़ी सौगात : राजसमंद जिले में 491 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

फोटो  : फाइल फोटो 

राजसमंद, 02 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राजसमंद जिले में 491 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये विकास कार्य क्षेत्र की आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ जनसुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने 369 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण 266 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 122 करोड़ की लागत के 81 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों एवं राजीविका समूह की बहनों को चेक वितरित किए।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि वे प्रदेश के अन्नदाताओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली सहायता राशि 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार की गई है, जिसे आने वाले समय में 12 हजार किया जाएगा।

61 हजार करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान:-

उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली बिलों में 61 हजार करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान दिया गया है। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत 23 लाख से अधिक पशु बीमा पॉलिसियां जारी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी बेहतरीन कार्य किए हैं। लोकार्पण व शिलान्यास समारोह का संचालन दिनेश श्रीमाली ने किया।

संकल्प और स्वाभिमान की धरती:-

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजसमंद की धरती संकल्प और स्वाभिमान की धरती है। इस धरती ने इतिहास भी रचा है और भविष्य गढ़ने का सामर्थ्य भी दिखाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बनी सरकार ने खारी फीडर के विकास के माध्यम से राजसमंद झील को पुनर्जीवन देने का कार्य किया है। कृषि, शिक्षा और चिकित्सा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए गए हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit