फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 02 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में सोमवार से शाहपुरा-चिड़ावा स्टेट हाई वे 13 सड़क चौड़ीकरण के तहत सिरोही नदी से खेतड़ी रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी और शाम करीब 5 बजे तक चलेगी ।
कार्रवाई के दौरान प्रभावित क्षेत्र में यातायात डायवर्ट रहेगा तथा सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। प्रशासन ने आमजन से सहयोग करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा।
कोतवाली सीआई विक्रम सिंह ने बताया कि 3 और 4 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक खेतड़ी मोड़, कान्हा होटल और सिरोही कस्बे के पास ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से इस मार्ग पर आवागमन से बचें। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
तहसीलदार वीपी सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इस कार्रवाई के दौरान नीमकाथाना तहसीलदार वीपी सिंह और पाटन तहसीलदार को मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
खुद हटा रहे निर्माण :-
कार्रवाई से पहले ही खेतड़ी रोड़ से लेकर रेलवे पुलिया तक कई दुकानदार और मकान मालिक ने खुद के स्तर ही अपने निर्माण हटा रहे हो । जिन दुकानों और मकानों पर पट्टियां है उन्हे क्रैन की मदद से हटावा रहे है और जिन दुकानों - मकानों पर आरसी की छत है तथा कॉम्प्लेक्स जो सड़क सीमा में आ रहे उन्हे बड़े बड़े गलेन्डर से कटवाया जा रहा है ।
जेसीबी -पोकलेन मशीन लगाई:-
अभियान के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने 8 जेसीबी, 4 पोकलेन, 2 हैमर मशीन, 5 डंपर सहित अन्य आवश्यक संसाधन लगाए हैं। पालिका प्रशासन ने भी इस कार्य में अपने संसाधन उपलब्ध कराए हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment