फोटो : फाइल फोटो
पटना/भोपाल/ अहमदाबाद , 03 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
हाल ही में बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के आज परिणाम आ गए हैं। इन उपचुनावों में विपक्ष को एक तरह से संजीवनी मिली है ।
मध्यप्रदेश के दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा जीत गई है। वही बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत गए हैं। जन सुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 19,324 वोटों से जीते हैं। प्रशांत को 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं। जीत के बाद प्रशांत किशोर ने पटना में रोड शो किया।
बता दे कि बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। जिसमे यह सीट भाजपा से छिन गई ।
टीकमगढ़ में भी जीत का जश्न :-
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर टीकमगढ़ में भी जश्न मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम 6 बजे गांधी चौराहे पर इकट्ठा होकर ढोल-नगाड़े बजाए और पटाखे फोड़े।
काउंटिंग के दौरान चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कुछ गड़बड़ देखने को मिली। सुबह से वेबसाइट पर 31 राउंड की काउंटिंग बताई जा रही थी। 31 राउंड पूरे होते ही पहले 32 और फिर 36 राउंड काउंटिंग दिखाई जाने लगी। बाद में फिर 32 राउंड की काउंटिंग दिखा दी गई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment