सीकर में कल से शुरू होगा नया ओवरब्रिज : प्रशासन, पुलिस, PWD और ट्रांसपोर्ट विभाग की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, भारी वाहनों को अनुमति नहीं

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 04 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर शहर में करीब 26 दिन पहले बनकर तैयार हुए नए ओवरब्रिज को कल से ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है, जिसमें बड़े वाहनों को ही गुजरने की अनुमति नहीं होगी। बाइक, स्कूटी, ऑटो-रिक्शा और छोटी कारों जैसे लाइट मोटर वाहनों को ही अनुमति होगी

कल से शुरू होने वाले नए ओवरब्रिज का आज प्रशासन, पुलिस, PWD और ट्रांसपोर्ट विभाग की ज्वॉइंट टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान DTO ताराचंद बंजारा और ट्रैफिक इंचार्ज मनोज भाटीवाड़ भी मौजूद रहे।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि शहर में ट्रैफिक की समस्या दूर करने के लिए नए ओवरब्रिज को फिलहाल ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है। नए ओवरब्रिज पर शुरूआती चरण में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा

नए ओवरब्रिज पर फतेहपुर रोड और पिपराली रोड से एंट्री और एग्जिट दोनों की सुविधा होगी। वहीं नवलगढ़ रोड पर केवल एग्जिट रहेगा, यहां से फ्लाईओवर पर चढ़ने की परमिशन नहीं होगी। नवलगढ़ रोड से पिपराली रोड, फतेहपुर रोड और कल्याण सर्किल की तरफ जाने वाले वाले वाहनों को पुरानी पुलिया से होकर ही जाना पड़ेगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit