फोटो :फाइल फोटो
दिल्ली/ जयपुर , 28 जुलाई 2024
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे। वे महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात राज्यपाल नियुक्त किए। राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, गुलाब चंद कटारिया को असम से पंजाब का राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया है।
कौन है हरिभाऊ :-
हरिभाऊ बागड़े का जन्म औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे में एक मराठा परिवार में हुआ था । जहां वह पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व सीट से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे।उन्होंने 2014 में फुलंबरी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के कल्याण काले के खिलाफ विधायक चुनाव जीता और उसी निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव भी जीता।
जब भाजपा ने 2014 में महाराष्ट्र में अपनी पहली सरकार बनाई तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।
देश में तेलंगाना, झारखंड सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, संतोष कुमार गंगवार को झारखंड, रमेन डेका को छत्तीसगढ़, सी एच विजयशंकर को मेघालय और सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment