कल पेश होगा लेखानुदान : वित्तमंत्री दिया कुमारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लेखानुदान (बजट) को दिया अन्तिम रूप

फोटो  :बजट तैयार करने वाली टीम के साथ वित् मंत्री 

जयपुर , 07 फरवरी 2024

उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2024-25 के राज्य लेखानुदान (बजट) को अन्तिम रूप दिया। वित्त मंत्री दिया कुमारी गुरुवार यानि 8 फरवरी को राजस्थान विधानसभा में अपना पहला बजट ( लेखानुदान ) पेश  करेंगी ।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोरा, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कृष्णा कांत पाठक, शासन सचिव वित्त (बजट) नरेश कुमार ठकराल एवं निदेशक (बजट) बृजेश शर्मा उपस्थित रहे ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit