एजुटेक सीरिज : अध्याय -04, भाग - 01 : अंक -01 : किसी स्थान विशेष पर वर्ष भर की मौसम संबंधी दशाएं जलवायु कहलाती है, सर्वाधिक धूल भरी आंधियां गंगानगर में चलती है

फोटो  : प्रतीकात्मक  ।

नीमकाथाना , 04 मई
रिपोर्ट  : एजुटेक टीम


पाठकों द्वारा की जा रही मांग पर हमने प्रतियोगी परीक्षाओं के ये अंक विशेष रूप से तैयार किया है। इसके लिए विभिन्न कोचिंग संस्थान, एजुकेशन यु ट्यूब चेनल और शिक्षकगण आगे आये है । अभी हम सोमवार , बुधवार और शुक्रवार ही को ये अंक ला रहे है ।

हमारा आपसे भी एक अनुरोध है इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि इस अंक का अधिक विद्यार्थी लाभ प्राप्त कर सके । आपके लिए हमारी टीम इसे तैयार करने के लिए दिन - रात मेहनत करती है ताकि आपको बेहतर सामग्री मिल सके । यहाँ पर प्रतिदिन न्यूज़ अपडेट होती है ।

     अध्याय -04, भाग - 01 :  अंक -01
             विषय : भूगोल
       राजस्थान का भूगोल
       राजस्थान की जलवायु

किसी स्थान विशेष पर वर्ष भर की मौसम संबंधी दशाएं जलवायु कहलाती है।
जलवायु-
किसी स्थान विशेष पर दीर्घकालीन वायु की अवस्था।
मौसम-
किसी स्थान पर अल्पकालीन वायु की अवस्था।

मानसून शब्द की उत्पत्ति अरबी भाषा के मौसम शब्दको से हुई जिसका तात्पर्य पवन की दिशा।
भारतीय जलवायु की सर्वप्रथम व्याख्या अरबी यात्री अलमसूदी ने की।

अगर बात करें राजस्थान की जलवायु तो यह शुष्क से उपआर्द्र मानसूनी जलवायु है । राज्य में एक तरफ अरावली के पश्चिम में न्यून वर्षा, उच्च दैनिक एवं वार्षिक तापान्तर निम्न आर्द्रता तथा तीव्रहवाओं युक्त जलवायु है। दुसरी और अरावली के पुर्व में अर्द्रशुष्क एवं उपआर्द्र जलवायु है।

विशेषताएं:-
राजस्थान की जलवायु शुष्क एवं अर्द्ध आदृ है।
औसत वार्षिक वर्षा 57 .51cm होती है। अधिकांश वर्षा बंगाल की खाङी शाखा से होती है।

राजस्थान में ऋतु :-
ग्
रीष्म ऋतु- अवधी मार्च से मध्य जून तक, सबसे गर्म महीना जून, सबसे गर्म जिला चूरू, सबसे गर्म स्थान फलोदी।
सर्वाधिक धूल भरी आंधियां गंगानगर में सबसे कम झालावाड़ में।

वर्षा ऋतु :-
अवधि- मध्य जून से सितंबर सर्वाधिक वर्षा वाला महीना अगस्त सर्वाधिक वर्षा वाला जिला झालावाड़ स्थान माउंट आबू सिरोही।
शीत ऋतु :-
अवधी मध्य नवम्बर से फरवरी सर्वाधिक ठंडा महीना जनवरी सर्वाधिक ठंडा जिला चूरू,  स्थान माउंट आबू सिरोही।

मानसून प्रत्यावर्तन या लौटता मानसून अक्टूबर-नवंबर ।
शीतलहर- साइबेरिया से आने वाली ठंडी पवन।
गुलाबी सर्दी- दीपावली के आसपास पडने वाली हल्की ठण्ड ।
मावठ- शीत ऋतु में पडने वाली सर्दी

जलवायु का वर्गीकरण-
मौसम विभाग ने तापमान,वर्षा ,आदृत्ता के आधार पर राजस्थान को5 जलवायु प्रदेशों में विभाजित किया है।
1 शुष्क या मरुस्थलीय
2 अर्ध शुष्क जलवायु प्रदेश
3 उपआदृ जलवायु प्रदेश
4 आद्र जलवायु प्रदेश
5 अति आदृ जलवायु प्रदेश

अगला अंक शक्रवार को । अपनी राय व्हाट्स ऐप्प 9358147558 पर दे सकते है । 

सोर्स :  डिजिटल लायब्रेरी
लेखिका :  पी. चौधरी 
योग्यता : एमए , बीएड

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

 

Related News

Leave a Comment

Submit