ब्रेकिंग लाइव : जातिगत समीकरण : प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव, सीपी जोशी बने नए प्रदेश अध्यक्ष, सतीश पूनिया को हटाया

जयपुर - नई दिल्ली , 23 मार्च
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब

भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है । भाजपा आलाकमान ने सतीश पूनिया की जगह चित्तौड़गढ से सांसद सीपी जोशी को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।

बता दे कि पूनिया अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और उन्हें एक्सटेंशन भी दे दिया गया था। जानकारों के अनुसार ये बदलाव पूर्व सीएम राजे के दबाव में लिया गया बताया जाता है

जानकर सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि पूनिया को अब राष्ट्रीय संगठन में जगह दी जा सकती है, क्योंकि प्रदेश में भाजपा दो धडो में बंट गयी थी इसके साथ ही सीएम फेस की लड़ाई में पार्टी को नुकसान हो रहा था , जिसके बाद बदलाव कि चर्चाए शुरू हो गयी थी ।

वही विश्लेष्ण के तौर पर जाना जाये तो पुनिया को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है सांसद सीपी जोशी की नियुक्ति के पीछे जातिगत समीकरण बताये जा रहे है । वही अब नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति भी जल्द होने के आसार हैं।

छात्र राजनीति से अपने  करियर की शुरुआत करने वाले सीपी जोशी संघ के नजदीक माने जाते हैं। वही सतीश पूनिया भी संघ बैकग्राउंड से ही आते हैं पुनिया की  जगह उन्हीं जैसे सियासी बैकग्राउंड के नेता को राजस्थान में संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दे कि जोशी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके है और वर्तमान में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष थे। उनकी भाजपा में हुए प्रमोशन चित्तौडग़ढ़ में हर्ष की लहर है। छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले जोशी भदेसर पंचायत समिति में उपप्रधान रहे। उसके बाद वे भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्हें पार्टी ने चित्तौडग़ढ़ से सांसद का टिकट देकर चुनाव लड़ाया गया। इसके बाद फिर दूसरी बार भी पार्टी ने उन्हें चित्तौडग़ढ़ से अपना प्रत्याशी बनाया। लगातार दो बार से वे चित्तौडग़ढ़ के सांसद है। जोशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जहां चित्तौडग़ढ़ में हर्ष की लहर है वहीं मेवाड़ की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।

  खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

 

 

Related News

Leave a Comment

Submit