भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल : इजराइल-ईरान जंग के कारण इम्पोर्ट रूट बंद, सरकार अभी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाएगी

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 03 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बाद भारत के पास अब सिर्फ 25 दिनों का क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल और रिफाइंड ऑयल का स्टॉक बचा है। हालांकि सरकार अभी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाएगी।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबित, भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का स्टॉक है। भारत के पास कुल 8 हफ़्ते का क्रूड ऑयल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का स्टॉक है। भारत का सिर्फ़ 40% क्रूड होर्मुज स्ट्रेट से होकर जाता है, और बाकी 60% क्रूड दूसरे सोर्स से आता है।

भारत पिछले कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से रूस से क्रूड इम्पोर्ट करना जारी रखे हुए है। एनर्जी सिक्योरिटी, LPG और LNG के मामले में भारत अच्छी स्थिति में है। सरकार मिडिल ईस्ट में बदलते हालात पर कड़ी नज़र रख रही है।

दरअसल, ईरान ने स्ट्रैट ऑफ होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि इस रूट से अगर कोई भी जहाज गुजरता है, तो उसे आग लगा दी जाएगी। ओमान और ईरान के बीच स्थित यह रूट दुनिया के ऑयल बिजनेस के लिए सबसे जरूरी माना जाता है।

होर्मुज रूट के बंद होने से दुनिया के कई देशों की तेल सप्लाई पर प्रभाव पड़ेगा, जिसमें भारत समेत एशियाई देशों पर सबसे ज्यादा असर होगा। इस रूट के बंद होने कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं। अभी ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 5.58% बढ़कर 80.41 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit