फोटो : फाइल फोटो
तेहरान , 04 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
ईरान में जारी अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है । रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुन लिया है । हालांकि, इस नियुक्ति को लेकर ईरान सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 88 वरिष्ठ मौलवियों वाली ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने 56 वर्षीय मोजतबा को देश की कमान सौंपने का निर्णय लिया । ईरान इंटरनेशनल समेत कुछ अन्य मीडिया आउटलेट्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है ।
बता दें कि ईरान की राजनीतिक व्यवस्था में यही संस्था सर्वोच्च नेता का चयन करती है । सर्वोच्च नेता देश के राजनीतिक, सैन्य और रणनीतिक मामलों में अंतिम निर्णय लेने वाला पद होता है । सर्वोच्च नेताके पास राष्ट्रपति से भी अधिक शक्तियां होती है ।
बातचीत इज्ज़त के साथ होनी चाहिए:-
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के मरहूम सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हम जंग रोकने के लिए तैयार हैं। हम बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन बातचीत इज्ज़त के साथ होनी चाहिए, ईरान के खिलाफ कुछ हुक्म देने के लिए नहीं। हम अपना बचाव कर रहे हैं। हम अपना हक ढूंढ रहे हैं और कुछ नहीं।
भारतीयों के लिए एडवाइज़री:-
ईरान में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा है कि तेहरान शहर में बढ़ते खतरे की वजह से, भारतीय दूतावास ने तेहरान में मौजूद ज़्यादातर भारतीय छात्रों को तेहरान के बाहर सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है। दूतावास ने उनके आने-जाने, खाने और रहने का इंतज़ाम कर दिया है। दूतावास का ऑफ़र ठुकराने वाले कुछ ही छात्र तेहरान में बचे हैं। दूसरे भारतीय छात्रों और भारतीय नागरिकों के लिए जो अभी भी ईरान में हैं, पहले जारी की गई एडवाइज़री में कोई बदलाव नहीं किया गया है: आप जहां हैं वहीं रहें, जितना हो सके घर के अंदर रहें, और खिड़कियों से दूर रहें। हर समय पूरी सावधानी बरतें।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment