फोटो : फाइल फोटो
तेल अवीव/तेहरान, 06 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान सामने आया है । ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा है, "ईरान के साथ बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं होगा।" उन्होंने कहा कि इसके बाद ईरान में नई और बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी।
ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ कोई डील नहीं होगी, जब तक वह ‘अनकंडीशनल सरेंडर’ नहीं करता। उन्होंने कहा कि सरेंडर के बाद ईरान में एक बेहतरीन नेतृत्व चुना जाएगा।
उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर ईरान को आर्थिक रूप से फिर मजबूत बनाने के लिए काम करेगा। ट्रम्प ने अपने पोस्ट में “मेक ईरान ग्रेट अगेन (MIGA)” का नारा भी दिया और कहा कि भविष्य में ईरान पहले से ज्यादा मजबूत और समृद्ध बन सकता है।
ईरान ने श्रीलंका का आभार जताया :-
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरानी नौसैनिकों को बचाने के लिए श्रीलंका का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि युद्धपोत डूबने के बाद श्रीलंका ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नाविकों की जान बचाई।
अराघची ने श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ से बातचीत में इस मदद के लिए आभार जताया। हिंद महासागर में अमेरिकी हमले के बाद ईरान का एक युद्धपोत डूब गया था। इसके बाद श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्र में फंसे ईरानी नौसैनिकों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया।
ईरान ने कहा कि संकट के समय श्रीलंका की मदद सराहनीय है और इसके लिए वह श्रीलंका सरकार और वहां की नौसेना का आभारी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment