ट्रंप का दावा - ईरान में हो सकता सत्ता परिवर्तन : डोनाल्ड ट्रंप बोले - डील होने वाली है, अब कोई युद्ध, परमाणु हथियार नहीं होंगे, ईरान बोला - ट्रंप झूठ बोल रहे

फोटो  : फाइल फोटो 

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी, 23 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ मध्यस्ता की बात चल रही है । उन्होंने यह भी कहा कि इसकी पहल ईरान ने की है । ट्रंप ने कहा कि मैंने कॉल नहीं किया; उन्होंने (ईरान ने) कॉल किया।

ट्रंप ने कहा कि वे एक डील करना चाहते थे। हम डील करने के लिए बहुत तैयार हैं। यह एक अच्छी डील होने वाली है। उन्होंने कहा कि अब कोई युद्ध, परमाणु हथियार नहीं होंगे; वे इस बात पर सहमत हो गए हैं कि उनके पास अब परमाणु हथियार नहीं होंगे।

फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और इस दिशा में एक खास शख्स से बातचीत की जा रही है।

ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिका ईरान में नई राजनीतिक व्यवस्था के विकल्पों पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला की तरह कोई नया नेता सामने लाया जा सकता है या फिर अमेरिका के साथ मिलकर जॉइंट लीडरशिप का मॉडल भी अपनाया जा सकता है।

ईरान का इनकार :-

दूसरी तरफ ईरान ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति तेल की कीमतों को कम करने के लिए ऐसा बोल रहे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit