वीडियो न्यूज़ : भाजपा प्रत्याशी के जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान पर विवादित बोल : सुमेधानंद बोले- गुंडा-बदमाश बनाने की फैक्ट्री जाट बोर्डिंग हाउस, संस्थान करेगा चुनाव आयोग से शिकायत

फोटो :फाइल फोटो 

सीकर , 28 मार्च  2024

जैसे जैसे चुनावी तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे विवादित बयानों की भरमार भी शुरू हो गयी है । भाजपा के प्रेम सिंह बाजोर के बाद अब सीकर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती का जाट समाज को लेकर एक विवादित वीडियो शेयर हो रहा है। जिसमें वे कह रहे हैं कि ये जितने बदमाश और गुंडे पैदा हुए हैं उसकी उत्पादन फैक्ट्री जाट बोर्डिंग है। संस्कार विहीन जितने लोग पैदा हुए उसका सारा उत्पादन यहीं से हुआ।

वीडियो सामने आने के बाद  जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान ने प्रेस वार्ता कर सुमेधानंद सरस्वती की चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही। सरस्वती के इस बयान के बाद जाट समाज में आक्रोश देखने को मिल रहा है ।  वीडियो वायरल होने के बाद जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान ने प्रेस वार्ता कर सुमेधानंद सरस्वती के इस बयान की निंदा की। जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान के जॉइंट सेक्रेटरी ओंकार मल ने कहा कि सुमेधानंद सरस्वती ने जाट बोर्डिंग को लेकर जो टिप्पणी की है, संस्थान उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है।

सुमेधानंद सरस्वती के अनुसार- ये वीडियो 2 से 3 दिन पुराना है। उन्होंने ये बात कब और कहां कही, ये उन्हें याद नहीं। यह वीडियो 6 मिनट का है, इसमें सुमेधानंद इंडिया गठबंधन व माकपा पर तंज कसते हुए कह रहे हैं- कम्युनिस्ट कोई काम संपन्न होने ही नहीं देते। इन्होंने जाट बोर्डिंग का क्या हाल कर रखा है, अपने यहां के लड़के देख लो। जितनी अराजकता सीकर में फैली है वह जाट बोर्डिंग हाउस से फैली है। आपको पता है, आपके पड़ोस में ही है। जितने बदमाश, गुंडे पैदा हुए उसकी उत्पादन फैक्ट्री जाट बोर्डिंग है। संस्कार विहीन जितने लोग पैदा हुए उसका सारा उत्पादन यहीं से हुआ। ऐसे लोग डेवलप हो जाएंगे इसलिए हमने सलटा दिया।

वीडियो में सुमेधानंद ने आगे कहा- पिछले कई चुनावों से उनके विधायक नहीं आ पा रहे, उनके प्रधान नहीं आ पा रहे। अब कांग्रेस की कमजोरी थी तो इन (कम्युनिस्ट) लोगों ने डोटासरा को अपने बराबर डाल लिया। डोटासरा को डर था कि वे लोकसभा चुनाव हार जाएंगे, इसलिए इनको आगे कर दिया।

जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान के जॉइंट सेक्रेटरी ओंकार मल ने कहा कि यह संस्था पूर्णयता गैर राजनीतिक संस्था है। इस संस्था से निकले हजारों लड़के विभिन्न सेक्टरों में कार्यरत हैं। पूर्व विधायक चौधरी रणमल सिंह जैसे शताब्दी पुरुष इस संस्था में पढ़े हैं। जॉइंट सेक्रेटरी ने कहा कि इस संस्था को चुनावी राजनीति में नहीं घसीटा जाए। हम इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे कि चुनावी लाभ लेने के लिए ऐसे विवादित बयान देने वालों पर कार्रवाई की जाए। जाट बोर्डिंग हाउस के मीडिया प्रभारी हरिराम मील ने बताया कि वीडियो मंगलवार शाम 26 मार्च 8 बजे का है। वे सीकर के राधाकिशनपुरा में भाजपा कार्यकर्ता के घर गए थे। इस दौरान उन्होंने ये बात कही।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit