बाडमेर , 18 मार्च
रिपोर्ट : न्यूज़ टीम
शनिवार को जिले की लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किये जाने वाले थार महोत्सव 2023 का शुभारम्भ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।
राजस्थान गो सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिला कलक्टर लोकबंधु, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया l शोभायात्रा में सभी विभागीय अधिकारी, जिला प्रशासन समेत कई गणमान्य नागरिको ने भाग लिया।
शोभायात्रा में सबसे आगे थार महोत्सव 2023 के बेनर के साथ कलाकार तथा उनके पीछे सीमा सुरक्षा बल के सजे धजे ऊँट, हाथी, घोड़े, बीएसएफ के बैण्ड दल, ढोल थाली एवं नगाड़े बजाते स्थानीय एवं विभिन्न प्रान्तों से आये कलाकार एवं रंग बिरंगी पोशाकों में सिर पर मंगल कलश लिए महिलाएं एवं बालिकाएं चल रही थी। इसी प्रकार गैर दल, ऊँट गाडों पर सवार लोक कलाकार गाते बजाते चल रहे थे। शोभा यात्रा का आम जन में खासा उत्साह देखा गया तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा गांधी चौक, अहिंसा सर्किल एवं नेहरू नगर पुलिया होते हुए आदर्श स्टेडियम पहुंची।
शोभा यात्रा के आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने थार महोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। इसके बाद विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हुआ। फकीरा खां द्वारा राजस्थानी गीत आओ नी पधारो म्हारो देश ने शमा बांध दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में कैमल टैटू शो आयोजित हुआ, जिसमें बीएसएफ जवानों द्वारा ऊंटों के साथ रोचक मुकाबलों का प्रदर्शन किया तथा दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
अगली कड़ी में आयोजित साफा बांध प्रतियोगिता में जसवंत सिंह प्रथम स्थान पर रहें। संयुक्त परिवार के प्रतीक दादा पोता दौड प्रतियोगिता में मूलाराम और उनके पोते महिपाल को प्रथम स्थान मिला। पति-पत्नी दौड प्रतियोगिता में हेमाराम व उनकी धर्मपत्नी मधु प्रथम स्थान पर रहे। पणिहारी मटका दौड प्रतियोगिता में चुंकी को प्रथम स्थान पर मिला। रस्सा कसी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के जिला प्रशासन टीम एवम् महिला वर्ग में गोमती एंड टीम विजेता रही। विजेता रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
दर्शकों का काफी उत्साह रहा। इस वर्ष का थार सुन्दरी का खिताब कोमल सिद्ध के नाम रहा जबकि थार श्री विक्रम सिंह सोलंकी चुने गये। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रतियोगिता समन्वयक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश पचौरी और ओम जोशी द्वारा किया गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment