Breaking News : प्रवीण नायक नुनावत नीमकाथाना एसपी : राजस्थान में 65 आईपीएस अधिकारियो के तबादले, 9 डीआईजी और 39 जिलों के एसपी बदले, 2 आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार

फोटो :फाइल फोटो 

जयपुर/ नीमकाथाना  , 16 फरवरी 2024

भजनलाल सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 65 आईपीएस अधिकारियों का ट्रान्सफर किया हैं। जिसमे 9 डीआईजी और 39 जिलों के एसपी बदले गए हैं। साथ ही दो आईपीएस को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार प्रीटी चन्द्रा को अतिरिक्त आयुक्त यातायात एवं प्रशासन जयपुर आयुक्तालय , डॉ विकास पाठक को महानिरीक्षक कार्मिक पुलिस मुख्यालय जयपुर ,मनीष अग्रवाल-द्वितीय,  उप महानिरीक्षक पुलिस आरएसी, जयपुर, अजय सिंह : उप महानिरीक्षक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, पुलिस मुख्यालय, जयपुर, योगेश यादव : उप महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (सीबी), पुलिस मुख्यालय, जयपुर, देशमुख परिस अनिल : उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.ओ.जी, जयपुर, विकास शर्मा : उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.एस.बी, जयपुर, डॉ राजीव पचार : उप महानिरीक्षक पुलिस, इन्टेलिजेंस, पुलिस मुख्यालय, जयपुर, योगेश दाधीच : उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.ओ.जी, जयपुर, मनोज कुमार : उप महानिरीक्षक पुलिस, सिविल राइट्स, पुलिस मुख्यालय, जयपुर, राजेन्द्र कुमार : उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.डी.आर.एफ, जयपुर, अभिषेक शिवहरे : परिसहाय, राज्यपाल, राजस्थान के पद पर लगाया गया है  । 

39 जिलो के पुलिस अधीक्षक बदले :-

सरकार ने 39 जिलो के पुलिस अधीक्षक बदले गौरव यादव को एसपी श्रीगंगानगर, राम मूर्ति जोशी एसपी सीकर , प्रवीण नायक नुनावत को एसपी नीमकाथाना लगाया गया  हैं। वही आईपीएस सागर को फलोदी  एसपी , सुमित मेहरडा को करौली एसपी , हरी शंकर को सांचोर एसपी , रंजीता शर्मा को दौसा एसपी के पद पर लगाया गया है

पदोन्नति के बाद पहली पोस्टिंग:-

सीकर एसपी देशमुख परिस अनिल को पदोन्नति के बाद डीआईजी के पद पर पहली पोस्टिंग मिली, उन्हें डीआईजी एसओजी लगाया गया हैं। इसी तरह से विकास शर्मा को डीआईजी एसएसबी, डॉ राजीव प्रचार को डीआईजी इंटेलिजेंस, योगेश दाधीच को डीआईजी एसओजी, मनोज कुमार को डीआईजी सिविल राइट्स और राजेंद्र कुमार को डीआईजी एसडीआरएफ लगाया गया है।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

 

Related News

Leave a Comment

Submit