चुनावी बॉन्ड को लेकर राजनितिक बयानबाज़ी तेज़ : मोदी सरकार पर 'बरसे पूर्व सीएम अशोक गहलोत, बोले सट्टेबाजी और जुआ कंपनियों तक से BJP ने लिया चंदा

फोटो :फाइल फोटो 

जयपुर , 16 मार्च  2024

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सौंपे गए चुनावी बॉन्ड का विवरण को चुनाव आयोग ने सार्वजनिक कर दिया है।  यह विवरण सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित समय सीमा से एक दिन पहले गुरुवार को ही अपलोड कर दिया गया। इसके अपलोड करने के साथ ही विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर है ।

अब तक सामने आये ब्यौरे के अनुसार देश के 25 राजनीतिक दलों को 127 अरब 69 करोड़ 8 लाख 93 हजार रुपए मिले हैं। पांच मूल्य वर्ग में बॉन्ड खरीद गए हैं। इसमें न्यूनतम ट्रांजेक्शन 1 हजार और अधिकतम 1 करोड़ रुपए का है। बाकी 10 हजार, 1 लाख और 10 लाख रुपए के मूल्यवर्ग में बॉन्ड खरीदे गए। देश की गेमिंग-लॉटरी एवं होटल सर्विसेज कंपनी ने सबसे ज्यादा 12.08 अरब रुपए के बॉन्ड खरीदे हैं।

बयानबाज़ी तेज़, गरमाई सियासत:-
चुनावी बॉन्ड को लेकर सार्वजनिक हुई जानकारी के बाद अब राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। भाजपा-कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं, जिसके बाद सियासी पारा गरमाने लगा है।

'देश में हुआ है सबसे बड़ा घोटाला':-
पूर्व सीएम गहलोत ने ट्विट के माध्यम से भाजपा पर हमला बोलते हुए लिखा, 'भाजपा ने सट्टेबाजी, जुआ आदि का काम करने वाली कंपनियों तक से चंदा लिया है। ये ही भाजपा के चरित्र का सत्यापन है। कांग्रेस शुरू से कह रही थी कि इलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला है। अब ये देश के सामने आ गया है कि भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है जिसने भ्रष्टाचार का सरकारीकरण कर दिया है। ऐसा पहली बार देखा गया है कि जो कंपनियां घाटे में चल रही हैं वो भी करोड़ों का चंदा भाजपा को दे रही हैं।'

गहलोत ने लिखा कि इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक होने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा मचाई गई लूट देश के सामने आ गई है। इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी से तो ऐसा लगता है कि ED भाजपा का एक्सटोर्सन डिपार्टमेंट बनकर रह गई है। जिन कंपनियों पर केन्द्रीय एजेंसियों ने छापे मारे, उन्होंने ही भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा दिया और उन पर चल रही कार्रवाई रुक गईं।

गहलोत ने आगे लिखा कि भाजपा के दबाव में मीडिया भी इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं दिखा रही है। यह एक लोकतंत्र में उचित नहीं है कि जनता को सच्चाई ही ना बताई जाए और गुमराह किया जाए। भाजपा का ये भ्रष्टाचार अब कैसे भी नहीं छिप सकता है।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit