भारतीय टीम की लगातार पांचवीं जीत : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान को 2-1 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए दो गोल

फोटो  :फाइल फोटो 

हुलुनबुइर , 14  सितम्बर 2024

भारत ने शनिवार को एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। मुकाबला हुलुनबुइर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। भारत की हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार पांचवीं जीत है। भारत के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। वही पाकिस्तान की ओर से एक मात्र गोल अहमद नदीम ने किया।

बता दे कि भारतीय टीम ने इस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी 5 मैच जीते हैं। वहीं पाकिस्तान 5 में से 2 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit