अशोक ने किया भारत का प्रतिनिधित्व , चौथे स्थान पर रहा : दुनिया की सबसे मुश्किल मैराथन में नीमकाथाना जिले का अशोक सिंह 30 घंटे में 246 किमी दौड़ा , 3 बार नाक से खून बहा

फोटो  :फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 30  सितम्बर 2024

नीमकाथाना जिले के धावक अशोक सिंह गणेश्वर ने एथेंस (ग्रीस) के स्पार्टाथलॉन में दुनिया की सबसे मुश्किल माने जाने वाली मैराथन में चौथा स्थान हासिल किया है। वे 30 घंटे में 246 किलोमीटर दौड़े। यह मैराथन उसी जगह पर होती है, जहां ढाई हजार साल पहले वर्ल्ड फेमस युद्ध 'बैटल ऑफ मैराथन' हुआ था।

दुर्गम रास्तों से 246 किलोमीटर लम्बी :-

स्पार्टाथलॉन दुनिया की मुश्किल अल्ट्रा मैराथन में से एक है। इसमें धावकों को पहाड़ी इलाकों जैसे दुर्गम रास्तो से होते हुए तेज धूप और रात की ठंड जैसी चुनौतियों से गुजरते हुए अधिकतम 36 घंटे में 246 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। इससे ज्यादा समय होने पर धावक मैराथन से बाहर हो जाता है। एथेंस में 28 सितंबर को इसका आयोजन किया गया था। इसका आयोजन प्राचीन यूनानी दूत फिडिप्पिडिस की याद में किया जाता है।

इस मैराथन में दुनिया के 395 देशों से धावकों ने हिस्सा लिया था। वही भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व अशोक सिंह गणेश्वर ने किया था। वे नीमकाथाना जिले के गणेश्वर गाँव रहने वाले हैं। दौड़ के दौरान पूरे गांव की नजर उन पर टिकी हुई थी। उनकी मां नगीना कंवर, पत्नी प्रीति कंवर, बेटे प्रद्युम्न सिंह, बेटी पीनल कंवर दुर्गा मां की तस्वीर के सामने दुआ मांग रहे थे।

3 बार नाक से खून बहा:-

32 साल के अशोक सिंह ने फोन पर बताया- मैराथन शनिवार सुबह (28 सितंबर) सुबह 7 बजे से शुरू हुई थी और रविवार रात (29 सितंबर) को पूरी हुई थी। मैंने 30 घंटे 14 मिनट में दौड़ को पूरा कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया।

उन्होंने बताया- मैराथन शुरू होने के 4 घंटे बाद ही हालत खराब हो गई थी। इसके बाद भी दौड़ता रहा। इस बीच 3 बार नाक से खून बहा और घुटनों में दर्द होने लगा। एक तो पहाड़ी इलाका, दूसरी तरफ तेज धूप और रात की ठंड की चुनौती के साथ ही शरीर में दर्द होने लगा , लेकिन इन सबके बावजूद आगे बढ़ता गया और चौथे नंबर पर रहा।

उन्होंने बताया- मैराथन में भाग लेने के लिए अनुभवी, स्वस्थ और अच्छी तरह से ट्रेंड धावक ही चुने जाते हैं। हर प्रतिभागी को अपने स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी खुद उठानी होती है। उन्होंने बताया- वे हर दिन करीब 70 किमी की दौड़ लगाते हैं। भारतीय सेना की 23 एफएडी बटालियन, गढ़वाल राइफल्स में अपनी सेवा दे रहे हैं।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit