फोटो : फाइल फोटो
मुंबई , 28 सितंबर 2025
रिपोर्ट : एडिटर
पूर्व घरेलू क्रिकेटर मिथुन मन्हास भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष बन गए है। वे 37वें BCCI अध्यक्ष हैं। रविवार को मुंबई में BCCI ऑफिस में हुई एनुअल जरनल मीटिंग (AGM) के बाद इसका ऐलान किया गया । मन्हास इस पद पर निर्विरोध चुने गए।
BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि मिथुन मन्हास BCCI के नए अध्यक्ष बन गए हैं। मुझे उपाध्यक्ष चुना गया है, देवजीत सैकिया सचिव और पूर्व कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया नए संयुक्त सचिव होंगे।वही अरुण ठाकुर IPL अध्यक्ष होंगे।
बेहतरीन बल्लेबाज:-
मिथुन मन्हास भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष बन गएमिन्हास खासकर घरेलू क्रिकेट में अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। अपने घरेलू क्रिकेट के करियर में मिथुन मिन्हास ने 157 फर्स्ट क्वलास मैच में 9714 रन बनाए हैं। उनके नाम 27 शतक और 49 अर्धशतक दर्ज है. 91 टी-20 मैच में उन्होंने 1170 रन बनाए थे।
मन्हास ने जम्मू कश्मीर से अंडर-15, अंडर-16 और अंडर-19 खेला। उन्होंने 3 साल J&K के लिए अंडर-19 खेला। साल 1995 में उन्होंने लगभग 750 रन बनाए और देश के हाईएस्ट अंडर-19 स्कोरर बने। बाद में J&K टीम के कैप्टन बने। इसी परफॉर्मेंस के चलते उनका सिलेक्शन नॉर्थ जोन के लिए हुआ।
12वीं की परीक्षा देने के बाद मन्हास कुछ महीनों के लिए पहली बार दिल्ली आए। तब उनकी उम्र 17 साल थे। यहां आकर उन्होंने दिल्ली के प्रीमियर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और यहीं से खेलने लगे। उस दौर में दिल्ली की टीम में वीरेंद्र सहवाग और आशीष नेहरा जैसे दिग्गज खेलते थे।
दिल्ली के टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म करने के चलते उनका सिलेक्शन अंडर-19 नेशनल टीम में हुआ। फिर साल 1996 में उनका सिलेक्शन रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम में हुआ। हालांकि, कोई मैच नहीं खेला। फिर अगले साल 1997 में उन्होंने दिल्ली की ओर से रणजी डेब्यू किया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment