हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे : अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल का नेता चुना गया, कल दूसरी बार शपथ लेंगे

फोटो  :फाइल फोटो 

पंचकुला , 16  अक्टूबर 2024

नायब सिंह सैनी ही हरियाणा में मुख्यमंत्री बनेंगे । पंचकूला में बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक में विधायक कृष्ण बेदी ने नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका अनिल विज और आरती राव ने समर्थन किया। फिर सभी विधायकों ने नायब सैनी के नाम पर सहमति दे दी।

इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने नायब सैनी के सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की। शाह ने कहा कि हरियाणा की स्थापना से लेकर अब तक कोई भी मुख्यमंत्री लगातार तीसरी बार सफल नहीं हुआ। युवा नायब सैनी के नेतृत्व में हम तीसरी बार चुनाव जीत पाए हैं। शाह के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद रहे।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सैनी ने अमित शाह के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान 3 निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन का पत्र सौंपा।

बता दे कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 48 सीटें जीती थीं। तीन निर्दलियो के समर्थन के साथ अब उनकी कुल संख्या 51 पहुँच गयी है । हरियाणा में भाजपा को बहुमत के लिए 46 सीट चाहिए , जो भाजपा के पास एकेले ही 48 है

गुरुवार को शपथ ग्रहण :-

कल यानि गुरुवार को 11 बजे पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता मौजूद रहेंगे।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

 

Related News

Leave a Comment

Submit