वीडियो न्यूज़ : नायब 2 सरकार में 13 मंत्री बनाए : नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ , पीएम मोदी , शाह - नड्डा सहित NDA के नेता रहे मौजूद

फोटो  :फाइल फोटो 

पंचकुला , 17  अक्टूबर 2024

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के सीएम के रूप में शपथ ली है शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए।

नायब सिंह के साथ कई विधायको ने मंत्रीपद की शपथ ली है। जिनमें सबसे ज्यादा 5 चेहरे ओबीसी वर्ग से हैं। जाट, ब्राह्मण और SC वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से एक-एक मंत्री बनाया गया है।

शपथ ग्रहण में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह समेत 18 राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी पहुंचे थे।

13 मंत्रियो ने ली शपथ :-

नायब 2.00 सरकार में 13 मंत्रियों ने शपथ ली है जिनमें अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी पहले मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा रणबीर गंगवा पिछली BJP सरकार में डिप्टी स्पीकर थे। नए चेहरों में अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्री बने हैं।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit