वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई : वाल्मीकि समाज के लोगों ने निकाली ऐतिहासिक शोभायात्रा , शहरवासियों ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

फोटो  :फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 17  अक्टूबर 2024

जिला मुख्यालय पर  महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

छावनी में स्थित बालाजी मंदिर से महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा छावनी से होते हुए कलेक्ट्रेट के सामने से खेतड़ी मोड़ पहुंची। छावनी में विधायक आवास के सामने विधायक सुरेश मोदी सहित कार्यक्रताओ ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया ।

शोभायात्रा जिला अस्पताल के सामने से होते हुए शाहपुरा रोड, सुभाष मंडी, कपिल मंडी, रामलीला मैदान से होकर निकाली। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि की जीवित झांकी भी सजाई गई। वहीं भगवान श्रीराम और सीता माता की झांकी निकाली।

बता दे कि वाल्मीकि, संस्कृत रामायण के रचयिता हैं जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने संस्कृत मे रामायण की रचना की।महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। रामायण एक महाकाव्य है जो कि राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाता है।

शोभायात्रा में ऊंट, घोड़ी, बग्गी भी शामिल हुई।  इसके साथ ही समाज के लोगों ने वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit