फोटो : फाइल फोटो
जयपुर / नीमकाथाना, 19 दिसम्बर 2024
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
रोडवेज की इन 37 डिपो और कार्यशालाओं के विकास कार्यों पर करीब 12 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च होंगे। वहीं इसके अलावा 21 पुराने बस स्टैंड को नए सिरे से बनाने, मरम्मत कार्य करने, यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के कार्य किए जाएंगे।
जिनमे आबूरोड, नीमकाथाना, रतनपुर, बांसवाड़ा, बारां, सिंधी केम्प बस स्टैंड (जयपुर), अनूपगढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, सांडेराव, झालावाड़, खाटूश्याम जी, माउंट आबू (नया बस स्टैंड), फलोदीं, नदबई, श्रीमाधोपुर, सीकर, सिरोही और टोंक शामिल है ।
इन बस स्टैंडों पर यात्री सुविधाओं के विकास के लिए कुल 20.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम को राज्य कृषि विपणन बोर्ड के ज़रिए कराया जा रहा है।इसके लिए बस स्टेंड के अनुसार अलग अलग बजट निर्धारित किया गया है ।
जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वही श्रीगंगानगर, सिरोही, झालावाड़ बस स्टैंड पर 1.5-1.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
आबूरोड, नीम का थाना, बांसवाड़ा, बारां बस स्टैंड पर एक-एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। अनूपगढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर बस अड्डों पर एक-एक करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसके अलावा, नौ नए बस स्टैंड भी बनाए जाएंगे. इनमें कामां डीग, रूपवास भरतपुर शहर शामिल हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment