राज्यसभा में पीएम मोदी भाषण : बोले - हमारा मॉडल तुष्टिकरण पर नहीं संतुष्टिकरण, हमारे लिए नेशन फर्स्ट , कांग्रेस पर साधा निशाना

फोटो  : फाइल फोटो

दिल्ली , 06 फरवरी 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब हुए कहा - 2014 के बाद देश को एक नया मॉडल देखने को मिला। ये नया मॉडल तुष्टिकरण पर नहीं संतुष्टिकरण पर भरोसा करता है । उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री ने कहा - देश की जनता ने हमारे विकास के मॉडल का परखा है, समझा है और समर्थन दिया है। हमारे विकास के मॉडल को एक शब्द में अगर कहना है तो मैं कहूंगा 'नेशन फर्स्ट'

पीएम मोदी ने कहा - 'सबका साथ, सबका विकास' पर यहां बहुत कुछ कहा गया। ये हम सब का दायित्व है। इसीलिए देश ने हम सब को यहां बैठने का अवसर दिया है। जहां तक कांग्रेस का सवाल है, उनसे सबका साथ सबका विकास के संबंध में कुछ अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती है। ये उनकी सोच के बाहर है। उनके रोडमैप में सही नहीं बैठता। इतना बड़ा दल एक परिवार को समर्पित हो गया है, उनके लिए सबका साथ, सबका विकास संभव ही नहीं है

दलित समाज पर जवाब :-

हमोदी ने कहा - हमारी सरकार ने SC और ST एक्ट को मजबूत बनाकर दलित और आदिवासी समाज के सम्मान और सुरक्षा के संबंध में अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई है

उन्होंने कहा - हमारे देश में जब जब आरक्षण का विषय आया, उसे समस्या के समाधान के लिए सत्य को स्वीकार करने का काम नहीं हुआ। देश में विभाजन कैसे हो, तनाव कैसे पैदा हो, वही तरीके अपनाए गए। पहली बार हमारी सरकार ने एक ऐसा मॉडल दिया और सबके साथ, सबके विकास के मंत्र के साथ दिया। हमने सामान्य वर्ग के गरीब को 10% आरक्षण दिया। इस निर्णय का SC, ST और OBC समाज ने स्वागत किया

उन्होंने कहा - बाबासाहेब को चुनाव में पराजित करने के लिए क्या क्या नहीं किया गया। कभी भी बाबासाहेब को भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया। इस देश के लोगों ने बाबासाहेब की भावना का आदर किया। आज मजबूरी में कांग्रेस को जय भीम बोलना पड़ रहा है

मोदी ने कहा - कांग्रेस की राजनीति का मंत्र हमेशा दूसरे की लकीर छोटी करना रहा...इसके कारण उन्होंने सरकारों को अस्थिर किया। किसी भी राजनीतिक दल की सरकार कहीं बनी तो उसे अस्थिर कर दिया। उन्होंने जो ये रास्ता चुना है उसके चलते लोकसभा चुनाव के बाद उनके साथ जो थे, वे भी भाग रहे हैं

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit