फोटो : फाइल फोटो
जयपुर , 07 फरवरी 2025
रिपोर्ट : एडिटर
भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री द्वारा फोन टेपिंग के आरोप पर विधानसभा में हंगामा हो गया। कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष ने कैबिनेट मंत्री के फोन टेपिंग का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा। करीब पांच मिनट तक सदन में हंगामा होता रहा है। इस दौरान प्रतिपक्ष लगातार मुख्यमंत्री इस्तीफा दो की नारेबाजी करता है।
जूली ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री का फोन टैप हो रहा है। एक मंत्री, मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री का इस्तीफा होना चाहिए। स्पीकर ने कहा कि पहले प्रश्नकाल चलने दीजिए।
इसके बाद नाराज कांग्रेस विधायकों ने वैल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच सत्तापक्ष के सदस्यों ने कहा कि पहले प्रश्नकाल चलने दिया जाए। इसके बाद आप मुद्दा उठा लेना। प्रश्नकाल से ज्यादा गंभीर कुछ नहीं होता है। सदस्यों के अधिकार का हनन मत कीजिए। आप आरोप लगाओ, हम भी जवाब दे देंगे।
भाजपा के सदस्यों ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में खुद उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पर फोन टेपिंग के आरोप लगाए थे। उस समय आप कहां थे, यह सारी दुनिया को पता है। इस मुद्दे पर आप बोलने लायक नहीं हो।
प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा क्या आप इसलिए फोन टेप करा रहे हो? हमारे समय में फोन टेप हुए। यह गंभीर विषय है। एक कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है। एक साल से आप लोगों ने कैबिनेट मंत्री को दूर कर रखा है। उसने बीमारी के कारण छुट्टी ली है। जबकि कैबिनेट मंत्री दबाव में हैं। हंगामे के बीच सत्तापक्ष सदस्यों ने कहा कि आपने पांच साल तक विधायकों के फोन टेप किए। सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को जा रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment