नीमकाथाना , 13 मार्च 2025
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। जिसके कारण करीब 5 से 7 मिनट तक शहर सहित आस पास के क्षेत्रो में बूंदाबांदी हुई। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ एक मिनट तक ओले भी गिरे। नीमकाथाना सहित सीकर जिले में 14 और 15 मार्च को बारिश होने के आसार हैं।
बारिश के साथ ओले गिरने से किसानो को चिंता में डाल दिया , क्योंकि इन दिनों फसल पकाई की और है। अभी भी मौसम बारिश का बना हुआ । किसानो का कहना है कि फसल के लिए बारिश तो नुकसान दायक नही है लेकिन ओले ना गिरे ।
बता दे कि सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार सुबह यहां न्यूनतम तापमान 13.8 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम एक्सपर्ट्स की मानें तो 13 से 16 मार्च तक प्रदेश में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहने वाला है। जिसके चलते उत्तर पश्चिम और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। 14 और 15 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर ज्यादा प्रभावी होगा।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटे में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन बारिश के चलते 14 मार्च के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं केंद्र के द्वारा 14 और 15 मार्च को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment