जयपुर , 06 अप्रेल 2025
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
राजस्थान कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में नई जिला कांग्रेस कमेटियों की सूची जारी की है। जिसमे संगठन के जिलों की संख्या 40 से बढ़ाकर 50 करने का फैसला किया है। कमेटी ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। अब 50 जिला कांग्रेस कमेटियां बनेंगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन के 10 नए जिलों में इसी माह जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी।
बता दे कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल में बने 17 जिलों में से जिन 8 जिलों को भजनलाल सरकार ने बरकरार रखा था, उन सबको कांग्रेस ने संगठन का जिला बनाया है।
नई जिला कांग्रेस कमेटी में कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, डीग, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, फलोदी, बालोतरा और सलूम्बर शामिल हैं। इनके अलावा सीकर से नीमकाथाना को अलग कर संगठन के हिसाब से नया जिला बनाया है। भीलवाड़ा जिले से भी भीलवाड़ा शहर अलग जिला बनाया गया है।
6 को नही माना संगठन जिला :-
भजनलाल सरकार ने गहलोत राज के जिन 9 जिलों को खत्म किया गया था, उनमें से 6 जिलों को कांग्रेस ने भी संगठन का जिला नहीं बनाया है। गहलोत राज के खत्म किए गए नए जिलों में कांग्रेस संगठन ने केवल नीमकाथाना, जोधपुर ग्रामीण, जयपुर ग्रामीण को ही बरकरार रखा है। वही जयपुर ग्रामीण को दो भागों में बांटा है। अब जयपुर ग्रामीण ईस्ट और जयपुर ग्रामीण वेस्ट कांग्रेस के जिले होंगे।
इन्हें नही माना संगठन जिला :-
कांग्रेस संगठन ने भी दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, गंगापुरसिटी, अनूपगढ़, सांचौर को संगठन का जिला नहीं बनाया है। भजनलाल सरकार ने इन जिलों को खत्म कर दिया था।
8 नए जिलों को माना संगठन जिला :-
गहलोत राज के बनाए 17 में से 8 जिलों को बरकरार रखा था। इन 8 जिलों को कांग्रेस संगठन ने भी बरकरार रखा। इनमें बालोतरा, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, डीग, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, फलोदी, सलूंबर को कांग्रेस ने नया संगठन जिला बनाने को मंजूरी दी है।
3 निरस्त जिलो को माना जिला :-
कांग्रेस ने गहलोत राज में बने और भजनलाल सरकार द्वारा निरस्त किए गये 3 जिलो को संगठन जिला माना है। खत्म किए गए नए जिलों में कांग्रेस संगठन ने केवल नीमकाथाना, जोधपुर ग्रामीण, जयपुर ग्रामीण को ही बरकरार रखा है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment