झुंझुनू , 08 अप्रेल 2025
रिपोर्ट : एडिटर
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष दिनेश सुंडा के नेतृत्व में रैली के रूप में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने ने ज्ञानदेव आहूजा के कार्य को भाजपा की दलितों के प्रति मानसिकता का परिचायक बताया। झुंझुनूं मंडल अध्यक्ष अजमत अली ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोगो के मन में दलितों से दुर्भावना, नफरत और ईर्ष्या भरी है।
उन्होंने सवाल उठाया कि ‘क्या भाजपा दलितों से इतनी नफरत करती है कि उन्हें पूजा पाठ करते हुए भी नहीं देख सकती? क्या भगवान पर केवल भाजपा नेताओं का ही अधिकार हो गया है?’
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment