आज से हीटवेव से मिलेगी थोड़ी राहत : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आज से न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

फोटो  : फाइल फोटो

नीमकाथाना , 19 अप्रेल 2025        
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

करीब एक हफ्ते से पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते नीमकाथाना में अगले 3 से 4 दिन हीटवेव नहीं चलेगी। इसके चलते तापमान में भी 2 से 4 डिग्री की गिरावट होगी। 

कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पूरे दिन धूप में तेजी रही।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी प्रदेश में एक बार हीटवेव का दौर कमजोर होने वाला है। ऐसे में प्रदेश के तापमान में गिरावट आने वाली है। आज से न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में ही 2 से 4 डिग्री की गिरावट होगी।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit